महावीर सांगलीकर
Senior Numerologist, Graphologist
Phone Number 8149703595
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महिने के 2, 11, 20 या 29 के दिन हो गया हैं उसका मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के व्यक्ति जादातर हसमुख, मिलनसार, मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के होते है. यह लोग झगड़े, टकराव, वादविवाद, संघर्ष आदि से दूर रहते हैं. इन्हें किसी की निंदा या आलोचना करना, दोष निकालना आदि बातें पसंद नहीं होती हैं.
इसके उलटे, यह लोग दो लोगों के बीच मध्यस्थता, सुलह करने में माहिर होते हैं. यह लोग व्यवहार कुशल और लोकव्यवहार में निपुण होते हैं. आसानी से मित्र और रिश्ते बनाते हैं. इन लोगों के पास रचनात्मकता, सर्जनशीलता और सौंदर्य दृष्टी होती है, और यह लोग रोमांटिक भी होते हैं. इनकी और एक विशेषता यह होती है कि यह लोग ज्ञान के पूजक और विभिन्न विषयों के जानकार होते हैं.

मूलांक 2 के व्यक्तियों के इन विशेष गुणों के कारण यह लोग एक अच्छे और सफल मध्यस्थ, विक्रेता, व्यापारी, आर्टिस्ट, चित्रकार, शिक्षक, ट्रेनर, समुपदेशक, सलाहकार, सहायक आदि बन सकते है.
दूसरी तरफ यह लोग अतिसंवेदनशील, भावुक, चंचल और मूडी होते हैं. मूड स्विंग यह इनकी एक बडी विशेषता है. किसी भी छोटी सी बात के कारण इनका मूड ऑफ हो जाता है, और यह लोग निराश हो जाते है. किसी एक काम पर टिके रहना, किसी एक जगह जादा समय बिताना इनके बस की बात नहीं होती.
विपरीत लिंग के व्यक्ति की ओर तुरंत आकर्षित हो जाना यह इन लोगों की और एक विशेषता है. जादातर इनका प्रेम विवाह होता है. लेकिन शादी के बाद भी इनके कई लव्ह अफेअर्स हो सकते हैं.
जन्मतारीख 11 और 29
मुलांक 2 की व्यक्ति का जन्म अगर 11 या 29 के दिन हो गया है, तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में विशेष सफलता मिलती है, क्यों कि 11 यह एक मास्टर नंबर है, और 11 तारीख के साथ साथ 29 में भी 11 यह नंबर है (29 = 2+9 = 11). यह व्यक्ति अपने काम के क्षेत्र में मशहूर हो जाते है.
11 तारीख पर जन्मे हुए लोगों में स्पिरिच्युअलिटी होती है, जब कि 29 तारीख पर जन्मे हुए लोग कुछ ओव्हरस्मार्ट बनाने की संभावना होती है.
मूलांक 2: लकी नंबर्स
मूलांक 2 के व्यक्ति के लिए 2 यह बेसिक लकी नंबर है. जिस नंबर के अंको का योग 2 आता है, ऐसे नंबर्स इनके लिए लकी होते है. (जैसे 11, 20, 29, 38, 47 ……. 101, 110, 119 ….200 आदि).
मूलांक 2 के कुछ प्रसिद्ध लोग

महात्मा गांधी, ओशो, लाल बहादूर शास्त्री, थॉमस अल्वा एडिसन, जॉन एफ. केनेडी, मिखाईल गोर्बाचेव्ह, राजीव गांधी, आंद्रे आगासी, आशा पारेख, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान आदि मूलांक 2 की कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति हैं .
+++
मूलांक 1 (जन्मतारीख 1, 10, 19, 28)
यह भी पढिये:
अंकज्योतिष एक गलत शब्द है, सही शब्द है अंकशास्त्र !
अंकशास्त्र: 24: शांति, सुसंवाद और समृद्धि का अंक
क्या अंकों पर ग्रहों का प्रभाव होता है?
अंकशास्त्र और ग्राफोलॉजी के अनुसार मार्गदर्शन
Numerograph: Numerology & Graphology
न्यूमरॉलॉजी मराठी | Numerology in Marathi
They Won Hindi (हिंदी कहानियां व लेख)






Leave a Reply